फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two farmers died due to drowning in the river Virma

Hamirpur News: विरमा नदी के रपटे में बहे दो किसानों की डूबकर मौत

Thu, 29 Jun 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died due to drowning in the river Virma
राठ (हमीरपुर)। खेतों में भरे बारिश के पानी को निकालने जा रहे बाइक सवार दो किसान विरमा नदी के रपटा पर पानी के तेज बहाव में बह गए। करीब 200 मीटर दूर दोनों झाड़ियों में जाकर फंस गए। जानकारी होने पर परिजन वहां से निकालकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव निवासी मानसिंह राजपूत ने बताया गुरुवार सुबह आठ बजे उनके भतीजे धर्मराज राजपूत (28) गांव के ही ज्ञानसिंह श्रीवास (32) के साथ खेतों में भरे बारिश का पानी निकालने गए थे। बताया कि पानी भरने से खेत की मेड़ टूट जाती है। विरमा नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों रपटे से बहते हुए नदी के गहरे पानी में समा गए। करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में फंस गए। मछुआरों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. सत्येंद्र यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भी बाइक सवार दो लोग इसी रपटे में बह गए थे। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई थी। बाइक 12 घंटे बाद पानी में मिली थी।
23 जून की सुबह नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार व करन सिंह रौरो गांव अर्जुन सिंह की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रपटे पर तेज बहाव में दोनों बाइक सहित बह गए थे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। पानी का बहाव कम होने के कारण देर शाम उनकी बाइक मिली। एक सप्ताह में दूसरी घटना होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है पुल न होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। शासन व प्रशासन से मांग के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मृतक धर्मराज बड़े भाई बीरेंद्र कुमार के साथ खेती करता था। मौत पर पत्नी कल्पना, पुत्र हर्ष (6) व पुत्री राशि (3) का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक ज्ञानसिंह अपने पीछे मां सुशीला, पत्नी दयावती, पुत्री नेत्रा (5) व ढाई वर्ष के पुत्र आदर्श को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed