फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two brothers fell ill after a meal while visiting their maternal grandparents' home; one died.

Hamirpur News: ननिहाल आए दो भाइयों की खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत, एक की मौत

Mon, 22 Jun 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two brothers fell ill after a meal while visiting their maternal grandparents' home; one died.
श्रीनगर (महोबा)। महोबा के ढुड़इयन गांव में रविवार रात मामा के घर भोजन के बाद दो सगे भाइयों की हालत बिगड़ गई। इनमें जितेंद्र मिश्रा (32) की बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जबकि अंकित मिश्रा (28) की हालत गंभीर बनी है। दिवंगत की मां मन्नू देवी ने खाने में जहर देने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जितेंद्र और अंकित अपनी मां मन्नू देवी के साथ बांदा के कटराय गांव से महोबा के ढुड़इयन गांव अपने मामा घनश्याम द्विवेदी के यहां आए थे। वे घनश्याम के बेटे रितिक की पत्नी निशा को देखने आए थे, जिसे सांप ने डंस लिया था। रात करीब 10 बजे मामा के घर पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने खाना खाया। खाना खाते ही उन्हें पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले महोबा जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक उप निरीक्षक को बांदा भेजा गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed