{"_id":"6acfc9591805d0668f01ab9b","slug":"two-arrested-for-car-garage-theft-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146377-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कार गैराज चोरी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कार गैराज चोरी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पांच दिन पहले कार गैराज में हुई चोरी का खुलासा कर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। चोरी का माल बरामद हुआ है।
मुगलपुरा मोहल्ला निवासी मो. अनवार ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि फरसौलियाना मोहल्ला नहर कोठी के पीछे उनका गाड़ियों का गैराज है। शनिवार को गैराज में रहने वाले लड़के बाहर गए थे। उसी रात चोरों ने गैराज में रखी इलेक्ट्रानिक मशीन, औजार, घरेलू सिलिंडर, हेड, गैर बॉक्स आदि सामान और सीसीटीवी कैमरों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को चोरी की जानकारी हुई।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार को स्यावरी रोड से पठानपुरा मोहल्ला निवासी छोटेलाल, गायत्रीनगर निवासी प्रमोद उर्फ हल्के को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। आरोपियों से आठ बोरी मोटर पार्ट्स, डेग, गेयर बॉक्स, हेड, टर्बाे, बैटरी, टेपिट कवर, अल्टीनेटर, सेल्फ स्टार्टर आदि सामान बरामद हुआ है। टीम में एसआई राजेश प्रसाद, कांस्टेबल मनोज सिंह, श्यामसुंदर व निर्भान सिंह रहे।