{"_id":"f2f5eae434d3985e824ec8b4736e3c2a","slug":"trying-to-jam-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाने का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
यमुना बेतवा नदी में तटबंध बनाने और लिफ्ट कैनालों की क्षमता बढ़ाने के साथ राजकीय नलकूपों को लगवाने को लेकर मेरापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। हाईवे में जाम लगाने के प्रयास में उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
यमुना बेतवा में पिचिन बनाओ कार्यक्रम के संयोजक सुभाष मेरापुरी के नेतृत्व में मेरापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि यमुना बेतवा नदी में लगे लिफ्ट कैनालों की क्षमता को बढ़ाया जाए। ग्रामीण मेरापुर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए यमुना तक जरूर पहुुंच गए थे।
विज्ञापन
जहां क्षेत्राधिकारी सदर बीएन राय, कोतवाल पीके यादव ने कार्यकर्ताओं को हाईवे में जाम न लगाने की हिदायत दी। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने दोनों नदियों किनारे तटबंध बनाने, नदी में लगे लिफ्ट कैनालों की क्षमता बढ़ाने व सिंचाई के लिए 10 सरकारी नलकूप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते समय पवन सिंह, भूपेंद्र सचान, अर्चना, मुन्नालाल सिंह, सपना, चंद्रभान, रविकांत, अरुण शुक्ला, सत्यनारायण, किशन, रामबाबू गुप्ता, रोहित कुमार, रामखिलावन, शिवम सिंह, प्रेमबाबू, लाला सिंह, पुष्पा सिंह, अमिता, विजय, धर्मेंद्र, होरीलाल, सहदेव आदि मौजूद रहे।