फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   truck and dumper collided head on on the highway

Hamirpur News: हाइवे पर दो ट्रक व डंपर आमने-सामने भिड़े

Thu, 19 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
truck and dumper collided head on on the highway
भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे 34 पर ट्रक सीमेंट लादकर कानपुर जा रहा था। चंदपुरवा गेट के पास कानपुर की ओर से आ रहे डंपर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रक हाईवे किनारे जाकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक शुभम पांडेय नौबस्ता कानपुर, हेल्पर सुरेशचंद्र मिश्रा रायबरेली, देवीदयाल उन्नाव, राम सजीवन नौबस्ता कानपुर व धौलपुर राजस्थान निवासी राकेश(30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर शुभम पांडेय, देवीदयाल, रामसजीवन व राकेश को कानपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed