फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   352 police personnel will be deployed for the Teeja festival.

Hamirpur News: तीजा महोत्सव में 352 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
352 police personnel will be deployed for the Teeja festival.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। तीजा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए प्रशासन ने ठोस इंतजाम किए हैं। इस वर्ष मेले में 352 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा दो सेक्शन पीएसी बल और दो फायर दस्ता मेले में मौजूद रहेंगे। मेले को तीन सेक्टरों में बांटा गया है और सभी सेक्टर में मजिस्ट्रेट व सर्किल अफसर तैनात होंगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तीजा महोत्सव को तीन सेक्टर में बांटकर तीन अस्थायी चौकी के साथ अस्थायी मेला थाना स्थापित किया जाएगा। इस वर्ष 275 सिपाही, 66 सब इंस्पेक्टर तथा 11 इंस्पेक्टर तैनात होंगे। पशु बाजार स्थित मेला मैदान से पुलिसकर्मी की आमद दर्ज कराकर ड्यूटी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

कस्बे की छोटी बाजार से शोभायात्रा तैयार होकर श्रीकृष्ण मंदिर आती है। यहां से पूजन के उपरांत विधि-विधान के साथ शोभायात्रा शुरू होगी। शाम को हरचंदन तालाब में नागनाथन लीला का मंचन और छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। पहले दिन छोटी बाजार एवं रामलीला मैदान में रात में वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। पशु बाजार मेला मैदान में 14 से 16 सितंबर की रात तक झांसी के मशहूर कलाकार धार्मिक नाटक का मंचन करेंगे। 15 सितंबर को विशाल दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 72 घंटे का अखंड कबीरी भजन कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार आदि प्रांतों के कबीरी भजन गायक शामिल होंगे। 16 सितंबर को तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

बनाए गए सेक्टर
पहला: छोटी बाजार, हरचंदन तालाब, श्रीकृष्ण मंदिर।
दूसरा: रामलीला मैदान।
तीसरा: पशु बाजार मेला मैदान, त्रिवेणी मैदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed