फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Trains will run at a speed of 110 kmph between Barua Sagar and Teharka.

Hamirpur News: बरुआ सागर से टेहरका के बीच 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trains will run at a speed of 110 kmph between Barua Sagar and Teharka.
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, सुगम व समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। झांसी-मानिकपुर रेल खंड पर स्थित रेलवे स्टेशन बरुआ सागर से टेहरका के बीच अब 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न रेलखंडों पर विकास कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की अधिकतम सेक्शनल गति वृद्धि की गई है। आंतरी-संदलपुर रेलखंड में कट एंड कनेक्शन और डाउन मुख्य लाइन के स्थायी डायवर्जन कार्य पूर्ण होने के बाद सेक्शनल स्पीड को 100 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा किया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन बरुआ सागर व टेहरका के मध्य नवनिर्मित 22.026 किमी लंबी दोहरी रेललाइन और झांसी-मानिकपुर खंड के किमी 1149.995 से 1150.315 तक कट एंड कनेक्शन कार्य पूरा होने पर इस रेलखंड पर भी सेक्शनल स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे स्टेशन रागौल से अकोना के मध्य नवनिर्मित 12.50 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज दोहरी रेल लाइन व कट एंड कनेक्शन भाग के चालू होने के बाद इस खंड पर सेक्शनल स्पीड 85 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 95 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से रेल परिचालन की क्षमता में वृद्धि होगी। ट्रेनों के समय पालन में सुधार आएगा। साथ ही यात्रियों को अधिक सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed