फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor-trolley overturns death aged, three injured

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से वृद्ध की मौत, तीन घायल

Sat, 22 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns death aged, three injured
यमुना नदी में घुसा ट्रैक्टर व ट्राली लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। मुख्यालय में महिला का शव लेकर अंतिम संस्कार को आया चालक ट्रैैक्टर का ब्रेक फेल होने से मय ट्राली के शमशान घाट की तलहटी में नदी के नीचे तक जाकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर दो हिस्सो में बिखर गया। इस बीच ट्राली में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक घायल वृद्ध की मौत हो गई।

विज्ञापन


सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक निवासी रेखा रानी पत्नी स्व. प्रवीण कु मार शुक्ला की मौत हो गई थी। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन शव को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर गांव के लोगों के साथ  मुख्यालय आए। यमुना नदी में कचहरी के पास स्थित शमशान घाट में चालक रिक्की दुबे ने ट्रैक्टर को शमशान घाट के ऊपर न खड़ा कर ट्रैक्टर को मय ट्राली के घाट तक ले जाने के लिए ढलान से नीचे उतार दिया। तभी ट्रैक्टर का ब्रेक व स्टेयरिंग फेल हो गई।
विज्ञापन


  इससे ट्रैक्टर मय ट्राली के नीचे जाकर पलट गया और ट्रैक्टर दो टुकड़ाें में बंट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार पंकज कुमार तिवारी (20), मइयादीन सविता (65), अजय कुमार (30) निवासी संदी थाना आटा जालौन व चालक रिक्की दुबे (25) घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन लोगों ने ट्राली से कूदकर जान बचाई। सभी घायलों को कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मइयादीन की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed