फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor trolley overturned, worker died

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मजदूर की हुई मौत

Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned, worker died
हमीरपुर। सुमेरपुर से ट्रैक्टर ट्राली में सरिया और सीमेंट लादकर सिसोलर क्षेत्र के भमई गांव जाते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई मजदूर बाल बाल बच गया। वहीं चालक भाग निकला।
विज्ञापन

सिसोलर कस्बा निवासी महेश प्रजापति (29) अपने भाई प्रकाश प्रजापति के साथ मंगलवार को सुमेरपुर से सरिया व सीमेंट लेने आए थे। शाम को यह लोग खरीदारी कर सामान को ट्रैक्टर ट्राली से थानाक्षेत्र के भमई गांव लेकर जा रहे थे। तभी भमई गांव के पहले ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्राली में बैैठे महेश की दबकर मौत हो गई। जबकि प्रकाश बच गया। वहीं चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
राठ। मुस्करा कस्बा निवासी धर्मेंद्र उर्फ बउआ (35) मंगलवार दोपहर एक तेरहवीं संस्कार में उरई गए थे। देर शाम बाइक से वापस लौट रहे थे। उरई मार्ग पर मसगवां के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. प्रभात शर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट लगाए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट फट गया। मृतक मुस्करा में हेयर कटिंग सैलून खोले थे। अपने पीछे पत्नी पिंकी व आठ माह के पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed