फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor overturns death of teenager , driver injured

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, चालक घायल

Fri, 21 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns death of teenager , driver injured

कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव में गुरुवार शाम

विज्ञापन
खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।

बिलौटा गांव के  छक्की डेरा में लाखन यादव के खेतों की जुताई करने के लिए रिश्तेदार नीरज ट्रैक्टर लेकर आया। शाम करीब छह बजे नीरज खेत की जुताई कर रहा था।

तभी ट्रैक्टर मोड़ते वक्त पलट गया। इसमें बगल की सीट पर बैठा देवेंद्र कुमार उर्फ लल्ली (16) पुत्र लाखन ट्रैक्टर के नीचे आकर दब गया। वहीं चालक नीरज भी घटना में घायल हो गया।

आनन-फानन लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। नाजुक हालत में एंबुलेंस के जरिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा.पीके सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया कि नीरज की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि नीरज कानपुर देहात का रहने वाला है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed