फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three thieves caught, two tractors recovered

तीन चोर पकड़े, दो ट्रैक्टर बरामद

Sun, 09 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 सिटी फॉरेस्ट के निकट दबिश देकर पुलिस ने तीन ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के  दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। बरामद किए गए एक ट्रैक्टर का मालिक प्रधान पति भी गिरोह में शामिल है। पुलिस चोरों की निशानदेही पर क्षेत्र में बेचे गए ट्रैक्टरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने इस खुलासे पर टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।सदर क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा डेरा से 14 दिसंबर 2016 को एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट ट्रैक्टर मालिक प्रधान पति हरिकेश ने 20 दिसंबर 2016 को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


 बताया कि इसकी बरामदगी के लिए पुलिस ने शनिवार की शाम 4:30 बजे सिटी फारेस्ट के निकट स्थित करबला के पास से तीन ट्रैक्टर चोर अव्वास उर्फ मिस्त्री पुत्र मोहम्मद वक्श निवासी वैटल थाना नरवासा जिला संभल, भगवान सिंह पुत्र श्रीपत लोधी निवासी रिरूआ थाना आटा जनपद जालौन व हीरालाल कडोरे पुत्र मूलचंद्र निवासी क्वेटना थाना जरिया को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। जिसका नाम पकड़े गए आरोपियों ने हरिकेश निवासी ब्रह्मा डेरा बताया। वह ब्रह्मा डेरा के प्रधान रानी का पति है। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक प्रधान पति ने बीमा की रकम हड़पने की गरज से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके से करीब छह लाख की कीमत के दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों पर धारा 193, 467, 471, 41 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed