{"_id":"6a19f0651b24695d460d91e1","slug":"three-people-including-two-women-died-and-14-were-injured-in-a-heavy-storm-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-140696-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तेज आंधी-पानी में दो महिला सहित तीन की मौत, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तेज आंधी-पानी में दो महिला सहित तीन की मौत, 14 घायल
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 36- सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक में पेड़ गिरने से टूटी बेंच एवं ट्रॉ
हमीरपुर। बीती बृहस्पतिवार देर रात आए भीषण तूफान ने जमकर कहर बरपाया। करीब 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं तेज हवाओं व तेज गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गईं, वहीं अलग-अलग स्थानों पर 14 लोग घायल हो गए। तेज आंधी पानी में 700 से अधिक बिजली पोल व 35 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे जिले की 15-20 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एक हजार से अधिक पेड़ टूटकर जमींदोज हो गए। इससे जगज-जगह यातायात बाधित रहा।
बीती रात करीब 12 बजे अचानक से मौसम ने करवट बदली और 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। जिले भर में एक हजार से अधिक पेड़ तेज आंधी पानी में जमींदोज हो गए। वहीं, 700 से अधिक बिजली धरासायी हो गए। इसके अलावा हमीरपुर डिवीजन में 25 और राठ डिवीजन में 10 ट्रांसफार्मर पोल सहित नीचे आ गिरे। इससे जिले भर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इसके अलावा लोगों के घरों में लगी सौर ऊर्जा की प्लेटें उड़ गईं और लोगों के घरों के टीन-टप्पर उड़कर दूर जा गिरे। पेड़ो में रात गुजार रहे तोते भी तूफान के बेग को नहीं झेल सके और बड़ी संख्या में उनकी मौत हो गईं। इससे करीब तीन करोड़ से अधिक का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
करीब 90 लाख का हुआ नुकसान
जिले भर में 700 से अधिक बिजली पोल टूटे हैं, वहीं 35 ट्रांसफार्मर सहित करीब चार किमी तार जल गया है। 29 उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अभी भी छह बिजली घराें की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे करीब 18 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आंधी पानी से करीब 90 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है। - ज्ञानचंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत।