फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three elderly people die from fever and chest pain.

Hamirpur News: बुखार और सीने में दर्द से तीन बुजुर्गों की मौत

Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three elderly people die from fever and chest pain.
चित्रकूट। सदर कोतवाली और राजापुर के गांवों में बुखार, सीने और पेट दर्द से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अमानपुर गांव निवासी रघुनाथ जायसवाल (70) को कई दिनों से बुखार व सांस लेने में दिक्कत थी। शनिवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। बेटा हर्षित उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसी तरह बूढ़ा सेमरवार गांव निवासी देशराज (92) को कई दिनाें से पेट दर्द और बुखार की समस्या थी। शनिवार रात को हालत बिगड़ने पर बेटा गंगा प्रसाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। राजापुर थाना के अमवा निवासी जगत नारायण चतुर्वेदी (72) को बुखार व सीने में दर्द की बीमारी थी। बेटा ओमनारायण बीमार पिता को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed