{"_id":"5dcc0dcc8ebc3e5b10029cfb","slug":"the-young-man-hanged-after-his-wife-did-not-come-from-his-maternal-uncle-hamirpur-news-knp525483295","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से न आने पर आहत युवक ने फांसी लगा कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके से न आने पर आहत युवक ने फांसी लगा कर जान दी
विज्ञापन
मृतक मनोज की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
कस्बे के मटेहना मोहल्ला निवासी युवक ने पत्नी के मायके से न आने व ससुर से विवाद होने से आहत होकर मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। कमरे से पांच पन्ने का नोट भी बरामद किया है, जिसमें पिछले पांच माह से पत्नी के न आने से संबंधित जिक्र किया गया है।
कस्बे के वार्ड नंबर दो मटेहना मोहल्ला निवासी मनोज ऊर्फ नीतू (25) पुत्र रामसनेही अहिरवार ने मंगलवार रात कमरे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। सुबह उसके न जागने पर परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने पर उसे जगाने के लिए खिड़की से झांक कर देखा, तो उसका शव छत के कड़े से लटक रहा था।
युवक के पिता राजस्व विभाग में संग्रह अमीन रामसनेही ने घटना की तहरीर थाने में दी। बताया कि उसका पुत्र मनोज उर्फ नीतू ने पत्नी के मायके से न आने व ससुर द्वारा रात में गालीगलौज किए जाने से आहत था। इस कारण उसने खुद फांसी लगा ली है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बड़े भाई दीपू ने बताया कि उसके भाई मनोज की शादी दो साल पूर्व थाना बिवांर के कल्ला गांव में हुई थी। बताया कि उसकी पत्नी सुनीता करीब पांच माह से मायके से नहीं आ रही थी।
इसी को लेकर वह तनाव में था। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। बताया कि मनोज दिल्ली में एक जूता बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। बताया कि एक्सीडेंट होने पर वह दिवाली में घर आया था। यहीं उसका इलाज हो रहा था।
घटना की सूचना पर सदर तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा भी अमीन के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के कमरे से पांच पन्ने का पत्र नोट लिखा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।