{"_id":"6a0f52a551d954e1aa0869d4","slug":"the-training-center-and-office-of-a-man-accused-of-fraudulently-sending-people-abroad-were-seized-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140390-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी का ट्रेनिंग सेंटर और कार्यालय सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी का ट्रेनिंग सेंटर और कार्यालय सीज
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 51- कबूतरबाज का ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय सीज करते अफसर। संवाद
मौदहा। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन ने गुरुवार को लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी का ट्रेनिंग सेंटर और कार्यालय सीज कर दिया। कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी रही वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कम्हरिया रोड बड़ा चौराहा निवासी शमीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि मोहल्ला उपरौस निवासी सैफुल हयात ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे विदेश भेजा।
पीड़ित का कहना है कि मामले में पहले से एफआईआर दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पर्याप्त साक्ष्य देने के बावजूद विवेचक और स्थानीय पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्तर तक मामला पहुंचने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस टीम ने मोहल्ला सिचौली पुरवा स्थित आरोपी के ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)