फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The thieves opened fire on the chase

पीछा करने पर चोरों ने झोंका फायर

Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The thieves opened fire on the chase
राठ। चोरी कर भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे गृहस्वामी पर फायर झोंक दिया। चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 6100 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध पाया गया है। जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी रचपाल ने बताया कि बुधवार रात अपने घर के कमरे में सोये थे।
विज्ञापन

करीब दो बजे घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे 5 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बक्से में रखे पांच हजार व कुर्ता की जेब में पड़े 11 सौ रुपये भी चुरा लिए। जिस कमरे में उनके पुत्र सो रहे थे वहां बाहर से कुंदी लगा दी थी। आहट मिलने पर चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा किया।
विज्ञापन

सड़क तक पहुंचने पर चोरों की उन पर नजर पड़ गई। जिस पर चोरों ने गालीगलौज करते हुए उन पर एक फायर कर दिया। वह जान बचाकर मौके से भाग निकले। जरिया थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि जांच के दौरान फायरिंग का आरोप निराधार मिला है। मामला संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed