फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The shock of the death of a farmer crop

फसल के सदमे से एक किसान की मौत

Thu, 08 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The shock of the death of a farmer crop
अहमदपुर में किसानों को संबोधित करते किसान नेता विजय शंकर पांडेय।

राठ (हमीरपुर)। आवारा मवेशियों से नष्ट हुई फसल से परेशान किसान को सदमा लगा। इससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र में इन दिनों हजारों की संख्या में छुट्टा गायें घूम रही हैं। इनकी संख्या अच्छी खासी होने से किसानों को रात भी खेतोें में गुजारनी पड़ रही है। इधर बरसात होने पर खेतों में चारा हो जाने से मवेशियों का पेट भर रहा था। लेकिन किसानों द्वारा खेतों की जुताई करने से चारा भी खत्म हो गया है। ऐसे में छुट्टा मवेशी खेतों में खड़ी फसलों को चट कर रहे हैं।

विज्ञापन


जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव निवासी 55 वर्षीय किसान भगवानदास अहिरवार पुत्र नंदू के पास करीब तीन एकड़ जमीन है। इस साल उसने खेत में दो एकड़ में उड़द की फसल बोई थी। मृतक के पुत्र परमेश्वरी दयाल ने बताया कि इस साल उसके खेत में खड़ी उड़द की फसल छुट्टा घूम रहे जानवरों ने चट कर दी। पीड़ित ने बताया कि पिछले रबी में जमीन परती पड़ी रही। इससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बताया कि बुधवार को फसल उजड़ जाने से उसके पिता परेशान हो गए। शाम को वह अपने खेत की जुताई कराकर घर वापस लौटा और चक्कर आने पर लेट गया। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। बताया कि जब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed