{"_id":"687409c4064111bd4d0d5f72","slug":"the-referred-patient-was-made-to-cross-the-yamuna-bridge-in-a-wheel-chair-hamirpur-news-c-12-knp1008-1185453-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रेफर मरीज को व्हील चेयर में बैठाकर पार कराया यमुना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रेफर मरीज को व्हील चेयर में बैठाकर पार कराया यमुना पुल
Mon, 14 Jul 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
यमुना पुल से रेफर मरीज को व्हील चेयर में लेकर जाते परिजन। संवाद
- फोटो : यमुना पुल से रेफर मरीज को व्हील चेयर में लेकर जाते परिजन।
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) स्थित यमुना पुल की मरम्मत का कार्य रविवार को भी चलता रहा। इस दौरान सल्फास खाए रेफर मरीज को परिजनों ने व्हीलचेयर में बैठाकर 700 मीटर लंबा यमुना पुल पार कराया। इसके बाद निजी गाड़ी से कानपुर इलाज के लिए ले गए।
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी फूल कुंवर (85) ने इलेक्ट्रॉल के धोखे सल्फास पाउडर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. एके सिंह ने प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से न ले जाकर यमुना पुल तक किसी वाहन से लाए। मरीज को व्हील चेयर में बैठाकर उसे 700 मीटर लंबा यमुना पुल पार कराया। नाती नितिन दुबे ने बताया कि डॉक्टर ने रेफर किया है कानपुर लेकर जा रहे हैं। एंबुलेंस से 40 किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ता, इसलिए यमुना पुल के उस पार अपनी निजी गाड़ी बुला ली है। उसी से कानपुर लेकर जाएंगे।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. एके सिंह ने बताया कि रात 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक कुल दो मरीजों को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। फूल कुंवर ने सल्फास खाया हुआ था। परिजनों को एंबुलेंस से लेकर जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह यहां से निजी वाहन में मरीज को लेकर गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
12 घंटे में 7,560 यात्रियों ने पार किया पैदल यमुना पुल
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) स्थित यमुना पुल से 12 घंटे में औसतन 7,560 यात्रियों ने पैदल चलकर 700 मीटर लंबा यमुना पुल पार किया। सारा दिन लोगों को पुल से आवागमन शुरू रहा। दो दिनों में टोल का करीब 36 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। रविवार को कार्यदायी संस्था ने पिलर नंबर चार की बेयरिंग की साफ-सफाई व मरम्मत कर ग्रीसिंग आदि कार्य किए।
रविवार को पुल से पैदल निकलने वाले यात्रियों का तांता लगा रहा। हर घंटे करीब 630 यात्रियों ने पैदल 700 मीटर चलकर पुल पार किया। औसतन 12 घंटे में करीब 7,560 यात्रियों ने पुल पार किया है। वहीं, वाहनों का पुल से आवागमन बंद होने से अलियापुर टोल का दो दिन में करीब 36 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। एनएचएआई व पीएनसी की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। इस दौरान पुल से निकलने वालों में से दूधिया, लंच टिफिन सहित नवेली पावर प्लांट में नौकरी करने वाले लोग भी शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- --
टोल का 38 लाख से अधिक का नुकसान
यमुना से वाहनों का आवागमन बंद होने से रोजाना करीब 18 लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें करीब छह हजार भारी वाहन व चार हजार छोटे वाहन शामिल हैं। शनिवार व रविवार को दो दिन पुल बंदी के चलते टोल को करीब 36 लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ता है। - राघवेंद्र तिवारी, इंचार्ज अलियापुर टोल।
-- -- -- -- -- -- --
गैस सिलिंडर भरवाने जाना पड़ता सुमेरपुर
जनपद कानपुर के बगरिया निवासी संजय अपने कंधे पर गैस सिलिंडर लेकर पुल पार करते नजर आए। बताय कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया है। एचपी की एजेंसी शहर में न हाेने के कारण इसे भरवाने सुमेरपुर जाना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -
पैरों में सूजन के कारण नहीं चला जाता
घाटमपुर निवासी विवेक शनिवार को अपनी मां व नानी को लेकर कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित भुंइयारानी मंदिर गया था। वहां से रविवार दोपहर वापस यमुना पुल पैदल पार कर अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसकी नानी रामदुलारी (85) व किशोरी (80) थककर पुल की रेलिंग के सहारे बैठकर आराम करती नजर आईं। रामदुलारी ने बताया कि पैरों में सूजन होने से अब चला नहीं जाता है।
-- -- -- -- -- -- -
दो दिन में हुआ काम
पांच व छह जुलाई को पिलर छह व सात की बेयरिंग बदली गईं थी। 12 जुलाई को कोठी नंबर पांच पर बेयरिंग बदलने का काम होता रहा और रविवार को पिलर चार पर साफ-सफाई, मरम्मत व ग्रीसिंग आदि का कार्य किया गया। पीएनसी सुपरवाइजर मो. अशरफ ने बताया कि रविवार को पिलर नंबर चार की लिफ्टिंग कर बेयरिंग की साफ-सफाई, मरम्मत व ग्रीसिंग आदि कार्य किए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन तिथियों में बंद रहेगा यमुना पुल
राहगीर व वाहन सवार कृपया ध्यान दें, यमुना पुल की मरम्मत का कार्य शुरू है। ऐसे में 19 व 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। इन तिथियों में किसी को कानपुर जाना है तो दूसरे मार्गों से यात्रा करें।