फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The problems of the deprived and the needy will be resolved.

Hamirpur News: वंचित व जरूरतमंदों की समस्याओं का होगा समाधान

Sun, 11 Oct 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The problems of the deprived and the needy will be resolved.
कुलपहाड़ (महोबा)। दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से संगठन विस्तार अभियान के तहत पुरवा और ननौरा गांव में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा कि समाज के वंचित, जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर निस्तारण कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगों, गरीबों, मजदूरों और किसानों ने बैठक में अपनी समस्याओं से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, शौचालय योजना आदि से जुड़ी समस्याएं सर्वाधिक रहीं। समिति की ओर से लोगों को संबंधित योजनाओं, पात्रता व आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम पंचायत पुरवा में संगठन का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

इसमें मनोहर लाल को ग्राम पंचायत अध्यक्ष और देवी राजपूत को महासचिव घोषित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह जनसेवा, सामाजिक न्याय व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालका प्रसाद साक्षी, पूरनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed