फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The "One District, One Mafia" rule prevailed during the SP government: Brajesh Pathak

सपा सरकार में चलता था वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया राज : ब्रजेश पाठक

Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The "One District, One Mafia" rule prevailed during the SP government: Brajesh Pathak
फोटो 26 एचएएमपी 17- राठ में प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद
राठ (हमीरपुर)। 2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया राज चलता था। अब भाजपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज बना रही है। प्रदेश में 81 मेडिकल काॅलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। पहले गंभीर बीमारियों के इलाज में मकान और जमीनें बिक जातीं थीं। आज आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है। प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ से अधिक कार्ड बनाकर लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। यह बातें मंगलवार को नगर में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम सुरक्षा जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजन, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि से सभी वर्ग के पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में गैस कनेक्शन के लिए एमएलए व एमपी की सिफारिश लगती थी। आज प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला से ग्रामीण क्षेत्र की माताओं को लाभान्वित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन महात्मा गांधी का नारा था। कांग्रेस ने गांधी जी के सिद्धांतों की अवहेलना की। आवास योजना के माध्यम से गरीब जरूरतमंदों के सिर पर पक्की छत मुहैया कराई जा रही है। जब तक एक व्यक्ति भी आवास से वंचित रहेगा तब तक यह योजना चलती रहेगी। मौके पर जिला प्रभारी देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, विधायक मनीषा अनुरागी, सदर विधायक मनोज प्रजापति, जिपा अध्यक्ष जयंती राजपूत, ब्रजकिशोर गुप्ता, संतविलाश शिवहरे, विजय पांडेय, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, अरविंद मुखिया, डॉ. अंबेश कुमारी, लक्ष्मीनारायण सिंह सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






43 मिनट देर से पहुंचे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम के प्रोटोकाल के अनुसार उनको 12:50 पर बीएनवी डिग्री काॅलेज ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरना था। वहीं वे 43 मिनट की देरी से 1:35 बजे पहुंचे। हेलीपैड से सीधे स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर गए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां से जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। 3:05 बजे डिप्टी सीएम औरैया के लिए रवाना हो गए।





पूर्व जिलाध्यक्ष व सीओ के बीच हुई नोकझोंक
सभा समाप्ति के बाद डिप्टी सीएम गेस्ट हाउस के ऊपरी तल पर पहुंचे। जहां जाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी थी और पुलिस उन्हें काबू करने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक को कुछ पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष व सीओ के बीच नोकझोंक हुई। करीब पांच मिनट तक गहमागहमी के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं छाया की व्यवस्था न होने पर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारी तेज धूप में बेहाल खड़े रहे।





हेलीकॉप्टर उतरने से पहले सड़क पर गिरा पेड़

डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरने से ठीक पांच मिनट पहले डिग्री कॉलेज गेट के सामने लगा एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली के तार भी टूट गए। यह देख व्यवस्था में लगे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में रोड ब्लाॅक कर पेड़ को टुकड़ों में बांटा गया। इसके बाद उसे सड़क से अलग किया गया और टूटे हुए तार भी सही कराए। बाद में यातायात बहाल हुआ।






ज्ञापन देने आने वालों को किया नजरबंद

बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी अपने समर्थकों सहित नेशनल हाईवे 34 पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, चौड़ीकरण व डिवाइडर की मांग को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने आ रहे थे। आंबेडकर चौराहे पर अधिकारियों ने उन्हें व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला जिलाध्यक्ष अलका द्विवेदी को रोक लिया। इसके बाद सभी को तहसील ले गए और नजरबंद कर दिया। वहीं विश्वविद्यालय की मांग कर ज्ञापन देने के लिए तैयार चंद्रकांता राजपूत, उनके पति व भाई को उन्हीं के आवासों में नजरबंद किया गया।

फोटो 26 एचएएमपी 17- राठ में प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद

फोटो 26 एचएएमपी 17- राठ में प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed