{"_id":"694446661f5e126e9b020fcd","slug":"the-gangster-was-sentenced-to-two-years-of-rigorous-imprisonment-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133804-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ठंड से निमोनिया की चपेट में बच्चे बुजुर्गों की भी बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ठंड से निमोनिया की चपेट में बच्चे बुजुर्गों की भी बिगड़ रही सेहत
Thu, 18 Dec 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग भी निमोनिया चपेट में आ रहे हैं। इस तरह के मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में आ रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को उपचार के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी लगने से नजला, जुकाम, खांसी व बुखार वाले मरीज तो अस्पतालों में आ ही रहे हैं। उसमें सांस लेने में भी परेशानी हो जाती है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन का कहना है कि मौजूदा समय में भर्ती वार्ड में पांच बच्चे निमोनिया के भर्ती हैं। मौसम ठंडा होने की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। सर्दी, खांसी व जुकाम के रोजाना करीब 200 मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं।