{"_id":"68c312613b3052b4140559bf","slug":"the-divisional-commissioner-did-not-find-a-single-cattle-in-the-cowshed-hamirpur-news-c-12-1-knp1090-1263111-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मंडलायुक्त को गोशाला में एक भी मवेशी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मंडलायुक्त को गोशाला में एक भी मवेशी नहीं मिले
Thu, 11 Sep 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
- मंडलायुक्त ने सैदपुर गांव की गोशाला व सीएचसी का किया निरीक्षण
- सीएचसी के निरीक्षण में जलभराव मिलने पर एसडीएम को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सैदपुर गांव की गोशाला का निरीक्षण किया। यहां एक भी मवेशी न मिलने पर हैरानी जताई। उन्होंने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम से कहा कि नगर पालिका से जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए। अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व बाहर की दवाएं न लिखे जाने के निर्देश दिए। वहीं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कहा कि मरीजों को एक्सरे सहित सभी जांचें उपलब्ध कराईं जाएं। कमिश्नर ने गल्ला मंडी स्थित समितियों में खाद वितरण की जानकारी ली। कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। बसेला समिति का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए। कहा कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।