{"_id":"582dfb134f1c1b59369008e6","slug":"the-contractor-cut-canal-submerged-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने नहर काटी, फसलें जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने नहर काटी, फसलें जलमग्न
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोहांड में नहर पटरी काटे जाने से फसलों में भरा पानी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के ठेकेदार द्वारा पोल गाड़ने के लिए काटी गई नहर पटरी ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। जलालपुर शाख में अचानक पानी आने से सिरसा मौजे में सैकड़ों बीघा में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। दाने-दाने को मोहताज किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बीती गर्मियों में राठ से सरीला 132 केवीए एचटी लाइन के टावर खडे़ करने के लिए ठेकेदार ने सिरसा मौजे में विद्युत पोल खड़े करने के लिए सपरार प्रखंड की जलालपुर शाख की पटरी को समतल कर दिया था। जिससे ट्रकों का आवागमन हो सके। नहर पटरी को समतल करने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विद्युत टावर खडे़ होने के बाद सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग ने समतल की गई नहर पटरी की भराई नहीं की। बीते तीन दिन पहले नहर चालू होने के कारण मौजे की सैकड़ों बीघा में खड़ी चना, मटर, मसूर, लाही की फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसान शिवकुमार लोधी, रमाशंकर, संतोष कुमार आदि ने बताया कि उन्हाेंने सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को जलभराव की आशंका से अवगत कराते हुए नहर को सही कराने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे नहर में अचानक पानी आने पर उनके खेतों में खड़ी फसलें डूबकर नष्ट हो गईं। किसानों ने प्रशासन से विद्युत विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा की गई लापरवाही से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन