{"_id":"580ba7b24f1c1b453d704339","slug":"the-bike-fell-on-the-dragon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में लिपट गया अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में लिपट गया अजगर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांकी गांव में खड़ी बाइक में घुसा अजगर।
- फोटो : अमर उजाला
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बांकी गांव में शुक्रवार रात मछली का शिकार करने के लिए करोड़न नाले में डाले गए जाल में अजगर फंस गया। इससे शिकारियों में सनसनी फैल गई। जाल को पानी से निकालकर शिकारी बाहर लाए तो अजगर जाल से छूटकर बाइक में लिपट गया। इसके बाद वन कर्मचारियों को जानकारी दी। बाद में वहां पहुंचे वन कर्मियों ने उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
बांकी गांव से सुमेरपुर कस्बे की ओर करोड़न के आसपास अजगर निकलते रहते हैं। बीती रात बिल्हडी गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति व रमाकांत प्रजापति ने मछली का शिकार करने के लिए नाले में जाल डाला। सुबह सात बजे दोनों शिकारी जाल निकालने पहुंचे तो उन्हें जाल में फंसा अजगर मिला। दोनों शिकारियों ने जाल को घसीटकर किसी तरह बाहर निकाला। उसे घसीटते हुए बांकी बस स्टैंड तक लाए। जाल से निकलकर अजगर बांकी गांव निवासी लल्ला सिंह की खड़ी बाइक से लिपट गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के भगवानदीन, रामगोपाल पाल, मानबहादुर व अर्जुन मौके पर पहुंचे। इन वन कर्मी खासी मशक्कत के बाद अजगर को बाइक से निकाल सके। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ कर बेतवा नदी की तलहटी में छोड़ा है।
विज्ञापन