फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Temples and pandals decked up to welcome the Mother Goddess; chants of devotion to echo starting today.

Hamirpur News: मां के स्वागत को सज गए मंदिर व पंडाल, आज से गूंजेंगे जयकारे

Sat, 10 Oct 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Temples and pandals decked up to welcome the Mother Goddess; chants of devotion to echo starting today.
महोबा। शारदीय नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को भोर से ही देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटेगी। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में करीब 150 पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। पंडालों को बिजली की आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका मंदिर, काली माता, सिंहवाहिनी, महेश्वरी माता और चरखारी के मदारन देवी मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ जुटेगी। बड़ी चंद्रिका मंदिर में नौ दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले में दुकानें व झूले लग गए हैं। जहां महिलाएं घरेलू जरूरतों का सामान खरीदेंगी। वहीं बच्चे झूले आदि का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन

बड़ी चंद्रिका मंदिर में महोबा के अलावा बुंदेलखंड के सभी जिलों और मध्यप्रदेश के सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना से श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए पहुंचेंगे। पंडालों को बिजली की लाइटों से सजाया गया। नवरात्र को लेकर मंदिरों में शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। बड़ी चंद्रिका मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग द्वार हैं। सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। अगरबत्ती जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। भक्त पूजा-अर्चना में धूपबत्ती का प्रयोग करें। इसके लिए दुकानदारों को भी अगरबत्ती न बेचने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के प्रवेश द्वार से अंदर नहीं जा सकेंगे वाहन
महोबा। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर से आधा किमी पहले प्रवेश द्वार के बाहर पार्किंग स्थल बनाया गया है। वाहनों का प्रवेश मंदिर परिसर में पूरी तरह वर्जित रहेगा। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शुभ मुहूर्त पर करें कलश स्थापना
महोबा। ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र पर शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना करना चाहिए। इस बार शुभ मुहूर्त 11 अक्तूबर को सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दिन में सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12:31 बजे तक है।


फोटो 10 एमएएचपी 04 परिचय-मुख्य बाजार में साड़ी की दुकान से चुनरी पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
खूब बिकी चुन्नी और शृंगार की सामग्री
महोबा। नवरात्र पर्व को लेकर शनिवार को बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। मातारानी के शृंगार और चुनरी की खूब बिक्री हुई। दुकानों में महिलाएं साड़ियां, चुनरी व अन्य सामग्री खरीदती नजर आईं। नवरात्र व्रत को लेकर फलों की भी जमकर बिक्री हुई। लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी कर घरों में नौ दिन तक मां की विधि-विधान से आराधना करने की सभी तैयारियां पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed