फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   teen Immersed in the river , divers are search

नदी में डूबा किशोर, गोताखोर कर रहे तलाश

Sun, 06 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
teen Immersed in the river , divers are search

मां के साथ रक्षाबंधन पर मामा के घर आया किशोर बेतवा

विज्ञापन
नदी में नहाते समय डूब गया। काफी तलाश करने पर भी जब मासूम ग्रामीणों को नहीं मिला तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को किशोर को खोजने में लगाया है।

जालौन जिले के सरसई गांव निवासी चंदा देवी का चिकासी थाने के बडेरा खालसा गांव में मायका है। रक्षाबंधन पर चंदा देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के साथ अपने भाई सुरेंद्र को राखी बांधने के लिए आई थी।

त्योहार के बाद वह अपने भाई के घर रुक गई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुष्पेंद्र अपनी मां चंदा देवी के साथ गांव के पास से निकली बेतवा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान पुष्पेंद्र नदी में गहराई में जाकर डूब गया।

काफी देर तक जब पुष्पेंद्र ऊपर नहीं आया तो चंदा ने शोर मचाया। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और नदी में कूदकर पुष्पेंद्र की तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद भी जब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पुष्पेंद्र की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा है। देर शाम तक पुष्पेंद्र नहीं मिला था।

बता दें कि मौरंग ठेकेदारों द्वारा बेतवा नदी की जलधारा के बीचों बीच लिफ्टर मशीनों से मौरंग निकाली जा रही है। जिससे नदी की जलधारा के बीच दर्जनों स्थानों पर कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, अनुमान है कि वह किसी गड्ढे में फंस गया। चिकासी थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed