{"_id":"5fc3dbfe8ebc3e9be83af1ed","slug":"tankar-se-pani-dene-ka-vedio-viral-hamirpur-news-knp597049456","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को टैंकर से पानी देने का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को टैंकर से पानी देने का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। नगर पंचायत का टैंकर अपने ठेकेदारों को मुफ्त में पानी मुहैया करा रहा है, जबकि कस्बावासी पानी को तरस रहे हैं। सोशल मीडिया में नगर पंचायत के एक सभासद ने फोटो वायरल कर खेद जताते हुए लिखा है कि हम आपको पानी देने में असमर्थ हैं।
नगर पंचायत के सभासद राजेश सहारा ने फेसबुक में एक फोटो साझा की है। इसमें नगर पंचायत का टैंकर ठेकेदार के कार्य के लिए पानी मुहैया करा रहा है। वहीं कस्बे के कई वार्डों में पेयजल संकट है। लेकिन आम आदमी को पानी नहीं मिल पा रहा है। सभासद ने खेद जताते हुए लिखा है कि हम मजबूर हैं कि आपको पानी नहीं मुहैया करा पा रहे हैं। फेसबुक के इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया है।
लोगों ने तरह तरह के कमेंटस किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यहां नगर पंचायत है कहां, यहां तो सामंतवादी व्यवस्था कायम है। एक ने लिखा है कि यह पब्लिक है सब जानती है। एक ने लिखा है कि अगले चुनाव में जनता इनका दिवाला निकाल देगी। इस तरह के तमाम तरह के कमेंटस किए गए है।
विज्ञापन
मृत मवेशी का वीडियो किया वायरल
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा गांव की गोशाला के पास मृत पड़े मवेशी का वीडियो वायरल होने पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की फटकार के बाद पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने मृत गोवंश को दफनाने के बाद विस्तृत जांच शुरू की है। जांच में फिलहाल मामला राजनीति से प्रेरित होकर पंचायत में गठित संचालन समिति के साथ पंचायत समिति सचिव को बदनाम करने का प्रतीत हो रहा है। मृतक गोवंश गोशाला का नहीं, बल्कि किसी का पालतू निकला।
इंगोहटा ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम मृत गोवंश का वीडियो वायरल होने से चर्चा रही।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक व बीडीओ अभिमन्यु सेठ के नेतृत्व में गांव पहुंच गोशाला का निरीक्षण किया। पंचायत सचिव बृजेश शुक्ला ने बताया भूसे का अभाव नहीं है। कोई भी गोवंश भूख से नहीं मारा है। मृतक गोवंश गांव के किसी व्यक्ति का है। जिसे दफना दिया गया है। अफवाह फैलाने से खफा सरकारी मशीनरी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। जांच कराई जा रही है। पुख्ता सबूत एकत्र कर अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पशुपालन विभाग की टीम का आरोप है कि शनिवार रात उनकी मौजूदगी में भी एक गोवंश के जिंदा बच्चे को बोरी में भरकर गोशाला के समीप फेंक कर मामले को तूल देने की कोशिश की गई है। उसे बोरी से निकाल कर इलाज किया गया, अब यह ठीक है।