{"_id":"650346e36c302bdd390ea32b","slug":"superstition-priest-bleeds-teenager-who-came-for-treatment-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-2875-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास : उपचार कराने आए किशोर को पुजारी ने किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास : उपचार कराने आए किशोर को पुजारी ने किया लहूलुहान
Thu, 14 Sep 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कुंडौरा के बालाजी आश्रम में बीमारी का उपचार कराने को लाए किशोर को आश्रम के पुजारी छोटा भगत ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर किशोर की खाल उधेड़ दी। पीड़ित किशोर की मां ने आश्रम के भगत सहित चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाक्षेत्र के ग्राम कुंडौरा में बालाजी आश्रम संचालित है। इस आश्रम में तमाम तरह की बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के टिकवापुर गांव की निवासी उमा प्रजापति ने अपने बीमार पुत्र आशीष प्रजापति को उपचार के लिए यहां लेकर आई थी। आश्रम के पुजारी छोटा भगत ने बीमारी ठीक करने के बहाने उसे आश्रम में रोक लिया और 10 सितंबर की रात्रि अपने साथी धीरू कुशवाहा, भैरव, श्याम के साथ मिलकर झाड़-फूंक के नाम पर मारपीट की।
11 सितंबर को किशोर ने घटना से मां को अवगत कराया और जान का खतरा बताकर बचाने की गुहार लगाई। पुत्र की सूचना पर मां उमा मौके पर पहुंची और पुत्र को लेकर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भगत एवं उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोर को उपचार कराया है। पीड़ित की मां ने बताया कि उसका पुत्र कुछ मानसिक बीमार रहता है। वह अंधविश्वास में पड़कर उसे आश्रम में इलाज के लिए छोड़ गई थी। लेकिन पुजारी अपने साथियों के उसे जमकर मारापीटा है।