फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Suhaginon sieve admiring the moon wished longevity of husband

सुहागिनों ने चांद को चलनी से निहार पति की दीर्घायु की कामना

Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Suhaginon sieve admiring the moon wished longevity of husband
मुख्यालय के यमुना तट बंध पर करवा पूजन करती सु‌हागिने - फोटो : amarujala

मुख्यालय के यमुना तटबंध में सुहागिनों ने करवा पूजन कर चलनी से चंद्रमा को निहार कर सुहाग की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना की और व्रत तोड़ा। करवा चौथ पर्व क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया गया। शाम ढलते ही निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के लिए छतों और खुले मैदान में पहुंच र्गइं। उनकी नजरें आसमान में छिपे चांद के निकलने का इंतजार करने लगी। जैसे ही बादलों में छिपे चांद ने बाहर झांका तो सुहागिनों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना कर व्रत तोड़ा।

विज्ञापन


कार्तिक मास की चतुर्थी को करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी धारणा के चलते हिंदू महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख समृद्धि के लिए इस व्रत का परायण करती हैं। बुधवार को करवा चौथ पर व्रत धारण करने वाली सुहागिनों ने चांद निकलने पर टोंटीदार लोटे और सींक से अर्ध्य देकर अटल सुहाग की कामना की।
विज्ञापन


इससे पहले महिलाओं ने अपने घर आंगन और छतों पर गोबर से लीप चौक पूरा और गौरी गणेश की पूर्ण विधि विधान से पूजा की। सोलह श्रंगार से सुसज्जित सुहागिनों ने चंाद के निकलने पर लोहे की चलनी में दीपक रख चांद को निहारा और फिर अपने पति के चांद जैसे मुखडे़ को निहार उनकी आरती उतार उनकी दीर्घायु की कामना की। पूजन के दौरान पति ने अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनके व्रत का उद्धापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed