{"_id":"5759b5934f1c1b6e409c5e9f","slug":"subsequently-the-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
ललपुरा गांव में ट्रक की टक्कर से लटका एचटी लाइन का तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ललपुरा गांव में बीती देर रात मौरंग लेने जा रहा ट्रक एचटी लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया। तार टूटने से निगली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। लाइन ट्रिपिंग होने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने खदान के रास्ते पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक सैकड़ों ट्रक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर टूटा तार जुड़वाया। जिसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि बेतवा नदी किनारे संचालित कुम्हऊपुर व पतारा मौरंग खदानों के लिए ट्रकों का आवागमन ललपुरा गांव के अंदर से हो रहा है। बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक एचटी लाइन के पोल से टकरा गया। जिससे तार टूटकर ट्रक पर जा गिरा और उसके टायरों में आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होने परग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने खदान के रास्ते पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर टूटा तार जुड़वाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। ग्रामीणों ने खदान के लिए गांव के बाहर से रास्ता बनाने की मांग की।
विज्ञापन
जाम बीती रात 10 से दो बजे तक लगा रहा। इससे खदान को आने जाने वाले सैकड़ों ट्रक खड़े रहे। वहीं, गुरुवार को दिन में पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता नरेंद्र पाल ने मौके पर पहुंच नुकसान की भरपाई के लिए रात में जोड़े गए तार को खुलवा कर फिर नीचे गिरवा दिया।
खदान संचालकों ने नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर एचटी लाइन का तार फिर जुड़वा दिया। जेई ने बताया कि नुकसान का स्टीमेट बनाया जाएगा। जिसकी भरपाई संचालक व ट्रक चालक से की जाएगी। बताया कि फिलहाल क्रेक पोल को सपोर्ट लगाकर काम चला लिया गया है।