फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student crushed to death by a tractor trolley

छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Fri, 11 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Student crushed to death by a tractor trolley

जलालपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में साइकिल से

विज्ञापन
कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक सहित तीन के खिलाफ जान बूझकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र के रिरूवा गांव के रामपुर डेरा निवासी चरन सिंह केवट का इकलौता पुत्र संजय (13) शुक्रवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने बसरिया गांव जा रहा था।

वह बसरिया गांव में पहुंचा ही था कि चंडौत गांव की तरफ से झांखर लादकर आ रहे  ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। 

मृतक के पिता चरन सिंह ने थाने में ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक बसरिया निवासी लाखन सिंह एवं भोला सिंह, चालक  हरिशचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप लगाया कि कि ट्रैक्टर मालिक के कहने पर चालक ने उसके बेटे पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की त लाश शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है। उधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed