फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police snatched the effigy before it could be burned; SP workers burned posters instead.

Hamirpur News: पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने छीना, सपाइयों ने पोस्टर जलाए

Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police snatched the effigy before it could be burned; SP workers burned posters instead.
फोटो 08 एचएएमपी 15- सुमेरपुर में गोष्ठी करने बाद नगर भ्रमण करते सपाई। आयोजक
मौदहा (हमीरपुर)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी व छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़े चौराहे से तहसील तक जुलूस के रूप में पहुंचे और मुख्य गेट पर पुतला फूंकने लगे। पुतला में आग लगती इसके पहले ही कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीनकर उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद सपाइयों ने सीईसी के पोस्टर जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके चलते पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका है। उन्होंने एसआईआर को समाप्त कर, मतदाता सूची का पारदर्शी तरीके से पुनर्मूल्यांकन कराने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए थे। पुतला लेकर जब कार्यकर्ता मुख्य गेट पर पहुंचे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह फूंक नहीं पाए।
विज्ञापन

पुतला छीनने को लेकर तकरार भी हुई। सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम करनवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां संजय यादव, मनीष यादव सिसोलर, मानसिंह यादव राठ, जितेंद्र यादव, अतर सिंह, राजेश सविता और सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में कांग्रेसियों का पैदल मार्च
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौदहा में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता हैदरगंज गोल मार्केट के पास एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकालते हुए तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाए। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में शाहिद अली, जाकिर बब्बन, शफकत उल्ला राजू, बच्चू पालीवाल, आशाराम अहिरवार, मुन्ना बार्डर, विवेक चंद्र और तकी अहमद समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

सीईसी का पुतला जलाने में 54 के खिलाफ प्राथमिकी
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करने पर 14 नामजद व 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। बुधवार को सपाइयों के पुतला जलाते समय छीनाझपटी में कोतवाल व एक एसआई का हाथ झुलस गया था।

रामलीला चौकी इंचार्ज सत्यम प्रताप सिंह ने बुधवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष मेहराज राइन, दीपक यादव, जिला सचिव मीरा यादव, अनिल राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष गोकुल राजपूत व 15 से 20 अज्ञात लोगों ने बिना अनुमति के एकत्र होकर जुलूस निकाला। चौपरा गेट के आगे सड़क पर पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर दिया जिसे बुझाते समय कोतवाल अनूप सिंह व एसआई पवन चौधरी के हाथ झुलस गए। वहीं रानी गेट के पास लल्ला यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव, कामता राजपूत, जिला पंचायत सदस्य विमलेश अहिरवार के पति, छोटे हाफिज, शुभम राठौर, प्रिंस राजपूत, सतीश यादव व 15 से बीस अज्ञात व्यक्तियों ने बिना अनुमति के जुलूस निकालकर पुतला दहन किया था। वहीं पुतला बुझाते समय हाथ झुलसने पर कोतवाल का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed