फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Strictness in reviewing Panchayat works, incomplete works should be completed within a week

Hamirpur News: पंचायत कार्यों की समीक्षा में सख्ती, अधूरे काम एक हफ्ते में करें पूरे

Wed, 25 Mar 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Strictness in reviewing Panchayat works, incomplete works should be completed within a week
मौदहा (हमीरपुर)। ब्लॉक सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने समीक्षा बैठक में पंचायत कार्यों की प्रगति को लेकर सख्ती दिखाई। अधूरे कामों को एक सप्ताह में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में आ रही समस्याओं और कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। साथ ही ग्राम पंचायतों में ओएसआर (ओन सोर्स रेवेन्यू) बढ़ाने पर जोर देते हुए सचिवों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अप्रैल में संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान को लेकर भी रणनीति बनाई गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे सभी अधूरे निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए। मुस्करा व मौदहा क्षेत्र के सभी सचिव, इंजीनियर, सहायक विकास अधिकारी अमर सिंह और अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार धुरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed