फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Strictness in Even-Semester Exams; Five Students Walk Out

Hamirpur News: सम-सेमेस्टर परीक्षा में सख्ती,पांच ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 06 May 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strictness in Even-Semester Exams; Five Students Walk Out
फोटो05एचएएमपी 44- अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में परीक्षा देती छात्राएं। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में मंगलवार को सख्ती का असर देखने को मिला। बाबूराम महाविद्यालय, बिगहना के परीक्षा केंद्रों पर पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



कस्बा स्थित हीरानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुबह पाली में बीए छठे सेमेस्टर इतिहास की 13 छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय, लोदीपुर निवादा के प्राचार्य डॉ. शिवमंगल तिवारी के अनुसार एमए चतुर्थ सेमेस्टर शिक्षा शास्त्र एवं बीए छठे सेमेस्टर इतिहास में कुल 69 परीक्षार्थी शामिल हुए। हरपाल सिंह कन्या मेमोरियल महाविद्यालय, बिवांर के केंद्राध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि सुबह पाली में 23 छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन




गहरौली स्थित दिवंगत पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में बीए इतिहास की 13 छात्राओं ने परीक्षा दी। उधर, बाबूराम महाविद्यालय, बिगहना के प्राचार्य डॉ. अरविंद्र पांडेय ने बताया कि एमए चतुर्थ सेमेस्टर (गृहविज्ञान) एवं बीए इतिहास में 119 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन सख्ती के चलते इतिहास के पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed