फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One-day BSA says: Self-confidence boosted through experience

Hamirpur News: एक दिन की बीएसए बोलीं- अनुभव से बढ़ा आत्मविश्वास

Sat, 17 Oct 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
One-day BSA says: Self-confidence boosted through experience
फोटो 16 एचएएमपी 34- छात्रा निकेता। संवाद
कुरारा (हमीरपुर)। मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा निकेता को एक दिन का बीएसए बनाया गया। छात्रा ने कहा कि एक दिन के अनुभव से उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुरारा की छात्रा निकेता ने शुक्रवार को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। बीएसए मुकेश खरवार ने छात्रा का स्वागत कर अपनी कुर्सी पर बैठाया और विभागीय कामकाज की जानकारी दी। इस दौरान निकेता ने बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को समझा। उन्होंने डेमो फाइल पर हस्ताक्षर भी किए। निकेता ने कहा कि इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उनके मन में भविष्य में अधिकारी बनने की इच्छा भी जागी है। बीएसए ने निकेता को होनहार छात्रा बताते हुए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed