फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Power line, broken for three months, is now being repaired

Hamirpur News: दुरुस्त होने लगी तीन माह से टूटी बिजली की लाइन

Sat, 17 Oct 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Power line, broken for three months, is now being repaired
फोटो 16 एचएएमपी 29- 15 अक्टूबर के अंक में प्रकाशित समाचार।
- खबर प्रकाशित होने के बाद टूटी बिजली विभाग की नींद
विज्ञापन



बिवांर (हमीरपुर) गलिहामऊ व कनेरा मौजा की तीन माह से बाधित बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने लाइन सही कराने का काम शुरू कर दिया है।
मुस्करा विकासखंड के गलिहामऊ व कनेरा मौजा की करीब साढ़े तीन सौ की आबादी बीते तीन माह से अंधेरे में रहने को मजबूर थी। सरीला के ममना सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। विरमा नदी पार कर आने वाली लाइन अक्सर टूट जाती है। करीब तीन माह पहले मौसम की पहली तेज बारिश के दौरान बांध से पानी छोड़ा गया था। नदी में बाढ़ आने पर कई खंभे टूट गए थे और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अमर उजाला ने तीन माह से अंधेरे में साढ़े तीन हजार की आबादी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार शाम को बिजली विभाग के अधिकारियों नेे मौका मुआयना किया। शुक्रवार को बिरमा नदी के दोनों ओर बाढ़ से टूटे पोल लगाने का काम हुआ। वहीं तार भी खींचे गए हैं। एसडीओ हरिशचंद्र व अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि जल्द बिजली की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------



दो फेज में मिलेगी बिजली, नलकूप रहेंगे ठप
गलिहामऊ व कनेरा मजरे में तीन माह बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो रही है। जिससे ग्रामीणों में खासी खुशी देखी जा रही है। कनेरा के सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अब गांव के बच्चे चैन की नींद सो पाएंगे। हालांकि अभी मात्र दो फेज में आपूर्ति दी जाएगी। जिससे नलकूप ठप रहेंगे। किसान रामलखन ने बताया कि दो फेज आने से नलकूप नहीं चल पाएंगे। अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ तार चोरी हो गया है जिससे दो फेज ही चालू किए गए हैं। कहा कि एक दो दिन में तार मंगाकर तीसरा फेज भी चालू किया जाएगा।

फोटो 16 एचएएमपी 29- 15 अक्टूबर के अंक में प्रकाशित समाचार।

फोटो 16 एचएएमपी 29- 15 अक्टूबर के अंक में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed