फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stop development work in the villages at the catch

गांवों में रुके विकास कार्य फिर पकड़ेंगे रफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Stop development work in the villages at the catch
पंचायत चुनाव को लेकर करीब तीन माह से गांवों में बंद चल रहे विकास कार्य फिर से रफ्तार पकड़ने जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों ेमें पहली खुली बैठक के साथ ही विकास के एजेंडे पर अहम चर्चा हुई और कई विकास कार्यों को मंजूरी भी दी गई। सुमेरपुर ब्लाक के 51 ग्राम पंचायतों व कुरारा विकासखंड के मेरापुर व भिलावा ग्राम पंचायत की भी प्रथम बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। बैठक में पंचायत समितियों का गठन किया गया। बोर्ड बैठक के साथ ही नई पंचायत भी अस्तित्व में आ गई। वहीं, सात ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण उनका गठन नहीं हो सका।
विज्ञापन


शनिवार को सुमेरपुर क्षेत्र के 51 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आम सहमति से समितियों का गठन किया गया। सुरौली बुजुर्ग में प्रधान रामदुलारी, उजनेड़ी के प्रधान रविशंकर वर्मा, कुंडौरा के अवधेश यादव, बडागांव की आशा उर्फ सुमित्रा यादव, पत्योरा की रामप्यारी यादव, छानी खुर्द में सुमन प्रजापति, धनपुरा में मयंक निगम, विदोखर मेंदनी में ममता मिश्रा, चंद्रपुरवा बुजुर्ग में प्रधान मैनादेवी कुशवाहा, इंगोहटा में शीतल प्रसाद कोरी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें छह समितियों का शासन के आदेश पर गठन हुआ। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी भार्गव प्रसाद मिश्रा, रामदत्त यादव, बृजेश शुक्ला, नीरज सचान, रामसेवक वर्मा, मनफूल पाल, धर्मेंद्र पाल, बलजीत कुमार, नाथूराम ने ग्राम पंचायतों में मौजूद रहकर पंचायत की कार्रवाई का संचालन किया। बैठकों में ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्य मौजूद रहे। प्रत्येक समिति में एक सदस्य पिछड़ा वर्ग, एक सदस्य अनुसूचित जाति व एक  महिला सदस्य को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीन सदस्य और रखे गए हैं। प्रत्येक समिति का एक अध्यक्ष बनाया गया है। सभी समितियों में ग्राम प्रधान पदेन अध्यक्ष नामित किए गए। इसके साथ ही कुरारा विकासखंड के मुख्यालय से सटे गांव मेरापुर व भिलांवा ग्राम पंचायत में भी खुली बैठक हुईं। साथ ही गांव में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में तकनीकी सहायक विवेक खरे, मेरापुर प्रधान पारुल  सचान, भिलावा प्रधान रतीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed