{"_id":"6a99ba7cbab27be1450356a6","slug":"steamer-arrives-in-bilgaon-boatmen-receive-life-jackets-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144606-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिलगांव में पहुंचा स्टीमर, नाविकों को मिलीं लाइफ जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिलगांव में पहुंचा स्टीमर, नाविकों को मिलीं लाइफ जैकेट
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 26- बिलगांव में विरमा नदी के रपटे से स्टीमर के जरिये आवागमन करते ग्रामीण। संवा
सरीला (हमीरपुर)। विरमा नदी के बिलगांव रपटे पर करीब 15 दिन से पानी बह रहा है। तेज बहाव के बीच ग्रामीण और राहगीर नाव के सहारे आवागमन कर रहे थे। नाविकों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं होने की समस्या को अमर उजाला ने एक सितंबर को प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन ने बिलगांव में स्टीमर की व्यवस्था करने के साथ नाविकों को 11 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराईं।
गुरुवार को एसडीएम विकास यादव स्टीमर में सवार हुए और नदी पार कर रहे यात्रियों व नाविकों से बातचीत की। उन्होंने आवागमन की स्थिति, पानी के बहाव और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि रपटे के ऊपर पानी बहने के कारण लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। यात्रियों और नाविकों की सुरक्षा को देखते हुए स्टीमर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था कराई गई है। जरूरत पड़ने पर स्टीमर का इस्तेमाल राहत और बचाव कार्य में भी किया जाएगा।
नाविकों ने अमर उजाला को दिया धन्यवाद
लाइफ जैकेट मिलने पर बिलगांव के नाविकों ने अमर उजाला का आभार जताया। नाविकों ने कहा कि तेज बहाव में नाव चलाते समय सुरक्षा उपकरण बेहद जरूरी हैं। ग्राम प्रधान रामपाल राजपूत ने कहा कि गांव का बाजार मुस्करा पर निर्भर है। करीब 15 दिन से रपटे के ऊपर पानी बह रहा है। ऐसे में स्टीमर और सेफ्टी जैकेट मिलने से लोगों को राहत मिली है।