फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Starting from today's board examination in 44 exam centers

44 परीक्षा कें द्रों में बोर्ड परीक्षा आज से शुरू

Wed, 15 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Starting from today's board examination in 44 exam centers
जीजीआईसी में सीट में रोल नंबर स्लिप चिपकाता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार से शुरू हो रही परीक्षा जिले में 44 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इनमें 12 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर तैनात 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट विशेष नजर रखेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में
विज्ञापन


सुबह 7:30 से 10:45 बजे तक होगी। दूसरी पाली में दो से पांच बजे परीक्षा होगी। नकल माफियाओं को केंद्रों के इर्द गिर्द फटकने नहीं दिया जाएगा।बोर्ड परीक्षा में कुल 32 हजार 738 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिसमें कुल 17 हजार 162 छात्र व 15 हजार 576 छात्राएं हिस्सा लेंगी। इस बार
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा के 44 कें द्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 17 हजार 538 व इंटरमीडिएट के 15 हजार 200 छात्र/छात्राएं परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल के नौ हजार 465 छात्र व आठ हजार 73 छात्राएं, इंटरमीडिएट के सात हजार 697 छात्र व सात हजार 503 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 1129 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल के 143 छात्र व 111 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट के 404 छात्र व 471 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

उधर, भरुआ सुमेरपुर में 3927 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। एसडीएम सदर आरबी तिवारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, गोहांड में उपजिलाधिकारी सरीला जोगेंद्रर सिंह ने परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार महान ने अतिरिक्त

पुलिस बल भेजने की मांग की। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि केंद्र पर 988 बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें। इसमें 516 बालक व 472 बालिकाएं है। जिसके लिए 60 कक्ष निरीक्षकों को लगाया गया है।

ये हैं संवेदनशील केंद्र
रामनारायण नौबढ़ा दृढोमर वैश्य बालिका इंटर कालेज कुरारा, कामता प्रसाद इंटर कालेज सुमेरपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज सुमेरपुर, पं.लक्ष्मीचंद्र पालीवाल इंटर कालेज इंगोहटा, गांधी इंटर कालेज मौदहा, आदर्श इंटर कालेज मौदहा, चौ.पहलवान सिंह इंटर कालेज इचौली, स्व.गुरुदयाल साहू बालिका

इंटर कालेज नायकपुरवा, श्रीकृष्णराज मंदिर इंटर कालेज छानी, श्रीगोविंद इंटर कालेज गहरौली, श्रीरामस्वरूप बृह्मचारी इंटर कालेज धगवां व शल्लेश्वर इंटर कालेज सरीला को संवेदनशील केंद्राें की सूची में रखा गया है।

नेट से निकाल सकते हैं प्रवेश पत्र
हमीरपुर। जिलाविद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र नहीं आया है। तो ऐसे परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र इंटरनेट से निकाल सकते हैं। यदि परीक्षार्थी की फोटो में कोई गलती है तो वह केंद्राध्यक्ष से अपनी फोटो प्रमाणित करा सकता है। उन्हाेंने बताया कि


किसी दुर्घटना के शिकार परीक्षार्थी को लिखने के लिए सहयोगी की छूट दी जाएगी। लिखने वाला एक निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। साथ ही बताया कि यदि किसी विशेष बीमारी से परीक्षार्थी पीड़ित है। तो उसके अभिभावक को निश्चित दूरी में दवाओं ग्लूकोज आदि के साथ उपस्थित रहने दिया जाएगा। मानवीय दृष्टि से परीक्षा के बीच दवाएं आदि देने की छूट दी जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को मात्र रजिस्ट्रेशन व प्रवेशपत्र के साथ पेन ले जाने को कहा है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्री को केंद्र में न ले जाने की सलाह दी है। अन्यथा उन्हें सामग्री बाहर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed