{"_id":"6193f989c9d42e42646cb981","slug":"sport-hamirpur-news-knp6643932135","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल में राठ और कबड्डी में कुरारा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल में राठ और कबड्डी में कुरारा बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा में वॉलीबॉल में राठ व कबड्डी में कुरारा की टीम विजेता बनी। बालिकाओं की आठ से मीटर दौड़ में पूजा व बालक वर्ग में विकास प्रथम रहे।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन नपा चेयरमैन कुलदीप निषाद व अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी विकास मिश्र ने की।
इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती स्पर्धा हुई। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में श्रद्धा प्रथम, 800 मीटर में पूजा देवी, लंबी कूद में शशि यादव प्रथम रहे। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में तनिस कुमार, 800 मीटर में विकास कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन
वॉलीबॉल में राठ और कबड्डी में ब्लॉक कुुरारा की टीम विजेता बनी। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया। मोहन यादव, प्रशांत शिवहरे, अजय, नेहा, रीना, अनिल ज्योति, महराजदीन, करुणाशंकर, रविंद्र आदि रहे।