फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Slogan of patriotism, tricolor is our favorite

राष्ट्रभक्ति का गूंजा नारा, तिरंगा हमारा सबसे प्यारा

Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Slogan of patriotism, tricolor is our favorite
हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें तिरंगा हमारा प्यारा जैसे राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे।
विज्ञापन

शहर के अवतार मेहेर बाबा मांटेसरी विद्यालय (एएमबीएम) के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य के के द्विवेदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दी। लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह यादव, बुशरा खान, सुनील खरे, रावेंद्र सचान, भागवत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शबाना परवीन, देवीदीन यादव, अमित कुमार मौजूद रहे।
वहीं गुरुकुलम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावा गाने पर डांस ने सबको भावुक कर दिया। बच्चों ने खूबसूरत रंगोली भी बनाई। प्रबंधक सत्यप्रकाश गुप्ता व प्रधानाचार्य रूपक गुप्ता ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक दीपक, गोपाल, सपना, आशीष बादल, दीपक कुमार, आशीष बादल, वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार- उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई तहसील परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर बीएसए कल्पना जायसवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, एडीओ पंचायत अमरसिंह, क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed