फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sister-in-law dies in bike collision, sister-in-law injured

Hamirpur News: बाइक की टक्कर से जेठानी की मौत, देवरानी घायल

Sun, 31 May 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies in bike collision, sister-in-law injured
राठ। घर के दरवाजे पर बैठी देवरानी-जेठानी को शनिवार रात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए उरई ले जाते समय जेठानी की मौत हो गई। वहीं देवरानी का इलाज जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी छविलाल कुशवाहा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे पत्नी सुमित रानी (55) देवरानी संतोष रानी (48) के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी कुम्हरिया गांव निवासी बाइक चालक ने नशे में दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि उरई ले जाते समय रास्ते में सुमित रानी की मौत हो गई। संतोष रानी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed