फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sister hangs herself after brother refuses to give mobile phone.

Hamirpur News: भाई ने नहीं दिया मोबाइल तो बहन ने लगा लिया फंदा

Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sister hangs herself after brother refuses to give mobile phone.
महोबा। शहर के मोहल्ला शेखूनगर में शुक्रवार की रात भाई से मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार छात्रा बड़े भाई से मोबाइल मांग रही थी। न देने पर वह कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। दरवाजा तोड़कर देखने पर उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखूनगर निवासी अंजलि (16) इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह बड़े भाई अनमोल व दादा जगत अनुरागी के साथ रहती थी। माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। रात करीब 10 बजे मोबाइल फोन न देने पर अंजलि का भाई से विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चली गई और फंदा लगा लिया। दादा जगत अनुरागी ने बताया कि रात को मोबाइल चलाने को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

अंजलि पढ़ाई का काम फोन पर कर रही थी। वह फोन भाई को नहीं दे रही थी। भाई के फोन लेने पर अंजलि कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गए तो अंदर से कुंडी बंद थी। आवाज लगाने पर कोई आहट नहीं मिली। तब पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंजलि फंदे पर लटकी मिली। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed