फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shivala resounded with the cheers of Bhole, Shiva procession was taken out

Hamirpur News: भोले के जयकारों से गूंजे शिवाला, निकाली गई शिव बरात

Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shivala resounded with the cheers of Bhole, Shiva procession was taken out
हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजन व अभिषेक कर लोगों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कई स्थानों पर शिव बरात निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते दिखे। सरीला में निकाली गई बरात में घोड़े, डीजे व भांगड़ा के साथ निकाली गईं झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सिंह महेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर प्रसाद, धूप दीप आदि चढ़ाए। 500 मीटर दूर वाहनों को रोक दिया गया। इसी प्रकार पातालेश्वर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। शमी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कामेंद्र सिंह परिहार ने साथियों संगे मंदिर परिसर में फल वितरण कराया। वहीं, ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ में हवन पूजन के साथ रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन

सुमेरपुर संवाद के अनुसार- युवा मंडल सौंखर की अगुवाई में शिव बरात निकालकर मनासर बाबा शिव मंदिर पहुंची। सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख जयनरायन यादव एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता मौजूद रहे। मनासर बाबा सेवा समिति की ओर से दिनभर खीर के प्रसाद का वितरण कराया गया। शुक्रवार को विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के खंडेह, सिसोलर व अन्य कई गांवों में शिव बरात निकाली गई। कस्बे के फत्तेपुर शिवालय, मराठीपुरा कांशीराम कालोनी के निकट स्थित त्रंयबकेश्वर मंदिर से भी शिव बारात निकाली गई। रीवन गांव में भंडारे का आयोजन किया गया।
सरीला संवाद के अनुसार नगर के ऐतिहासिक शल्लेश्वर मंदिर से शिव जी की दूल्हा रूप में डूंडा बैल पर सवार विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। कुरारा संवाद के अनुसार क्षेत्र के बेरी गांव स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली गई।

बिवांर संवाद के अनुसार दयालदास बाबा आश्रम से शिव बरात निकाली गई। पौथिया संवाद के अनुसार क्षेत्र के शिवालयों में रामायण व कन्याभोज का आयोजन कराया गया। खेरापति व बरम देव बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गहरौली संवाद के अनुसार गांव के खरेला निकास शिव मंदिर में कन्या भोज का आयोजन हुआ। मुस्करा कस्बे में शिव बरात जूना अखाड़ा के महंत दिनेश मुनि के नेतृत्व में किया गया। प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार, सुनील अग्रवाल, वार्ड सदस्य राजेंद्र व्यास, अभिषेक तिवारी जन सेवक, विकास राजपूत, पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह राजपूत मौजूद रहे।

-------------
दूल्हा बने भोले भंडारी, शिव बराम में झूमे शिव गण

राठ। महाभारत काल के चौपरेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था व उत्साह से मनाया गया। राजा विराट द्वारा स्थापित शिवलिंग का श्रंगार किया गया। विधि विधान से शिव पार्वती का विवाह कराया गया। सिकंदरपुरा मोहल्ला के मंदिर से बृजेंद्र शुक्ला ने शिव बरात निकाली। रोहनियां मंदिर में संरक्षक नीलू महाराज ने रुद्राभिषेक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed