{"_id":"6a87414e1181a21fbc024a08","slug":"seven-children-injured-in-collision-between-two-school-vehicles-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144009-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो स्कूली वाहनों की भिड़ंत में सात बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो स्कूली वाहनों की भिड़ंत में सात बच्चे घायल
विज्ञापन
फोटो- 20 एचएएमपी 01- राठ के सैना रोड पर दुर्घटनास्थल में खड़े क्षतिग्रस्त स्कूली वाहन। संवाद
राठ (हमीरपुर)। सेना रोड पर बृहस्पतिवार सुबह दो स्कूली वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में प्रभा शिक्षा निकेतन के सात बच्चे घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
यह घटना तब हुई जब प्रभा शिक्षा निकेतन की वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। तभी राठ से दो किलोमीटर आगे आरपी गुरुकुल शिक्षण संस्थान की खाली वैन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के चालक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल बच्चों में कक्षा आठवीं की साक्षी, रिया, सातवीं की करिश्मा, हर्ष, दसवीं की स्नेहा, नौवीं की मानसी और ग्यारहवीं की सनज्योति शामिल हैं। दुर्घटना के बाद खाली वैन का चालक मौके से भाग गया। प्रभा शिक्षा निकेतन के वैन चालक हरनारायण यादव ने बताया कि आरपी गुरुकुल की वैन ने सीधी टक्कर मारी। डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह हुई इस दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। उन्होंने बच्चों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायल बच्चों के परिजनों से संवाद कर सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।