फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   semela farmer daughter became nursing officer

समैला के किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर

Sat, 05 Feb 2022 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
semela farmer daughter became nursing officer
नर्सिंग ऑफिसर बनी समैला गांव की कल्पना। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत समैला के किसान की बेटी बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयनित हुई है। ढटवाल की गरीब परिवार की बेटी अब बिहार के पटना के एम्स में सेवाएं देंगी। बेटी की इस उपलब्धि से माता-पिता और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कल्पना पटियाल पुत्री विजय पटियाल समैला गांव की रहने वाली है। कल्पना ने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महारल से की है। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से पूरी की।
विज्ञापन

कल्पना की माता सुनीता देवी गृहिणी हैं और पिता विजय पटियाल पेशे से किसान हैं। कल्पना की दो और बहनें और एक भाई है। कल्पना इनमें सबसे बड़ी है, जो नर्सिंग ऑफिसर बनी है। इसके साथ ही दो बहने सीमा जीएनएम और सबसे छोटी बहन रीमा बीफार्मा कि पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

कल्पना ने बताया कि वे बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखती है, लेकिन उनके माता-पिता ने दिन-रात मेहनत कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। माता-पिता ने आर्थिक तंगी को कभी उनकी पढ़ाई के सामने आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र के समाजसेवी और उप्रधान वचित्र सिंह ढटवालिया को भी दिया है। वचित्र सिंह और माता-पिता ने बेटी की इस उपलब्धि को उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed