फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Photo of unknown woman found in husband's pocket, wife commits suicide after quarrel

हमीरपुर क्राइम: पति की जेब में मिली अज्ञात महिला की फोटो, झगड़े के बाद पत्नी ने दी अपनी जान, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

Hamirpur News: पति ने बताया कि पत्नी ने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे कस्बे की सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर शिवजी गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Photo of unknown woman found in husband's pocket, wife commits suicide after quarrel
मृतका पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में पति की जेब में अज्ञात महिला की फोटो मिलने पर पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। फिलहाल परिजनों ने मामले की सूचना थाने में नहीं दी है। थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव निवासी हरिप्रसाद पुत्र स्वर्गीय छंगा प्रसाद अनुरागी ने बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व रचना (30) के साथ हुई थी।

विज्ञापन

बताया कि 5-6 दिन पूर्व उसके पास खड़े मित्रों ने अपनी जेब से एक फोटो निकालकर सड़क पर फेंक दी। इसे उसने उठा लिया और दोस्तों से रखने को कहा। लेकिन उसके दोस्तों ने फोटो नहीं उठाई, तो उसने स्वयं उस फोटो को अपनी जेब में रख लिया। फोटो किसी अज्ञात महिला की थी। फोटो को जेब में रखने के बाद वह भूल गया।
विज्ञापन

जिसे बुधवार को कपड़े धोने के लिए जब पत्नी रचना ने जेब में हाथ डाला, तो उसे अज्ञात महिला की फोटो उसकी जेब से मिल गई। उसे देखकर वह आग बबूला हो गई और विवाद शुरू कर दिया। विवाद होने पर वह घर से बाहर निकल गया। बताया कि उसकी बूढ़ी मां भी बाहर बैठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदा लगाकर दे दी जान
पत्नी ने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे कस्बे की सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर शिवजी गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक पुत्री व दो पुत्र को रोते-बिलखते छोड़ गई है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed