{"_id":"69653adbb318217a5100d7f9","slug":"sarasai-defeated-sabji-mandi-rath-by-six-wickets-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134764-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सरसई ने सब्जी मंडी राठ को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सरसई ने सब्जी मंडी राठ को छह विकेट से हराया
Mon, 12 Jan 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 27- राठ के मल्हौंवा में गेंद पर शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोतः आयोजक
राठ। मल्हौंवा (बिहर) गांव के स्व. श्री कालीचरन टी 10 लीग में सोमवार को सरसई व सब्जी मंडी राठ के बीच मुकाबला हुआ। सब्जी मंडी ने सरसई को 6 विकेट से हराया।
सब्जी मंडी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सरसई की टीम ने 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। आशीष यादव ने 29 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सब्जी मंडी की टीम ने 9 वें ओवर में 105 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। प्रशांत ने शानदार पारी खेलते हुए 20 गेंदों पर 10 छक्के व 3 चौके लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संचालक चंद्र राजपूत बाबा, अंपायर मानवेंद्र, प्रीतम, कमेंट्रेटर रवि सोनी, स्कोरर आयुष रहे।