{"_id":"60a54d908ebc3eef0b505efc","slug":"rupees-hamirpur-news-bussiness-hamirpur-news-knp629180766","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने गल्ला मंडी में खरीद की ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने गल्ला मंडी में खरीद की ठप
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बैंकों से पर्याप्त कैश न मिलने से नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों ने बुधवार को किसानों का माल खरीदने से मना कर दिया। इससे अनाज लेकर मंडी में आए किसान परेशान रहे। इस माह स्टेट बैंक से व्यापारियों को पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है।
आढ़तियों का कहना है प्रत्येक व्यापारी को प्रतिदिन व्यापार के लिए 10 से 20 लाख रुपये की जरूरत होती है। जबकि बैंक एक व्यापारी को दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं दे रहा है। कैश की समस्या को देखते व्यापार न करने का फैसला लेते हुए मंगलवार को मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर अवगत भी कराया था। बुधवार को अचानक खरीद बंद होने से माल लेकर आए किसान पूरे दिन परेशान रहे।
शाम को कुछ किसान निराश होकर लौट गए। उधर स्टेट बैंक के मैनेजर अजय कुमार ने बताया मांग के अनुरूप कैश नहीं आ रहा है। इस वजह से कैश देने में दिक्कत आ रही हैं। फिर भी ज्यादा से ज्यादा कैश गल्ला व्यापारियों को दिया जा रहा है। मंडी सचिव रामसेवक ने बताया बैंक अधिकारियों से वार्ता कर कैश की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। गल्ला तिलहन व्यापार संघ के सदस्य कुंज बिहारी पांडेय ने बताया जब तक कैश की समस्या का समाधान नहीं होगा। कारोबार करना मुश्किल होगा।