फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rouble moving heavy vehicles

भारी वाहन बढ़ा रहे मुसीबत

Mon, 20 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
rouble moving heavy vehicles
 मुख्यालय में नजर चूकते भारी वाहन नो इंट्री के बावजूद आवाजाही शुरु हो जाती है। हाईवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस का पहरा रहता है। इसके बावजूद वाहन चालक  शहर में घुस दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय की मेन सड़क पर इस्लामियां, जीजीआईसी, राजकीय महिला महाविद्यालय, रोडवेज डिपो, कलेक्ट्रेट सहित कई कान्वेंट स्कूल हैं। दुघर्टनाओं को रोकने के लिए सुबह 8 से शाम 8 बजे तक मुख्यालय के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। लेकिन यातायात विभाग की नजरें इनायत होने से भारी वाहन तेज गति वाहन दौड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। भारी वाहनों पर लगाई गई नो इंट्री का असर कम होता जा रहा है। दुर्घटनाओं के होने का भी अंदेशा बना रहता है। हाइवे पर लक्ष्मीबाई तिराहे में बने ट्रैफिक बूथ में कभी कभार ही पुलिस कर्मी दिखाई देते है। तीन माह पहले वाहन की टक्कर से बूथ क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब तीन माह बीतने के बाद भी विभाग ने दूसरा बूथ लगवाने की कोशिश नहीं की। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रकाश वर्मा ने कहा कि नो इंट्री का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अगर डयूटी में पुलिस कर्मी लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed